चक्रवात दाना के असर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। तीन राज्यों में इसका असर दिख रहा है और कई जगह भारी बारिश हुई है। ओडिशा और बंगाल में 12.5 लाख से अधिक लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए हैं।
एनडीआरएफ के डीजी बोले- बड़े नुकसान की खबर नहीं
NDRF DIG मोहसिन शाहिदी ने चक्रवात 'दाना' पर बताया, 'आधी रात से शुरू हुई लैंडफॉल प्रक्रिया सुबह साढ़े आठ बजे खत्म हुई। यह चक्रवाती तूफान में बदल गया है और अगले 6 घंटों में गहरे दबाव में बदल जाएगा। फिलहाल, किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। कुछ जगहों पर पेड़ गिरने और जलभराव की खबरें हैं। फिलहाल ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। जहां तक झारखंड और आंध्र प्रदेश की बात है, वहां इसका कोई खास असर नहीं है।'