नई दिल्ली । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन जारी रखने के एलान के बाद आज भी दिल्ली में कई जगहों पर प्रदर्शनकारी जुटे। दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। सीजेपी का कहना है कि जब तक सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
वहीं, मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अभिजीत, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया है। उधर, आज दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले हैं। मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट खुले रहेंगे।


