दिल्ली । 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अशोक कुमार को सोमवार को दिल्ली का मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। अशोक कुमार एजीएमयूटी कैडर के आईएएस हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि अशोक कुमार को अपना नया पद तुरंत ग्रहण करना होगा और दिल्ली सरकार को एक सप्ताह के भीतर आयोग को अनुपालन रिपोर्ट भेजनी होगी।
वह आर एलिस वाज की जगह लेंगे, जिनका पिछले महीने दिल्ली से तबादला कर दिया गया था। नए अधिकारी की नियुक्ति तक उनसे दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में बने रहने को कहा गया था।
इससे पहले चुनाव प्राधिकरण ने नए मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के लिए तीन आईएएस अधिकारियों का पैनल मांगा था। यह एक सामान्य प्रक्रिया है जिसमें एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारियों को दिल्ली जैसे केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाता है।


