नई दिल्ली । दिल्ली के सीलमपुर इलाके में चाकूबाजी की एक घटना सामने आई है, जिसमें 20 वर्षीय युवक सुभान की चाकू लगने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें दो किशोर भी शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 20 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे सेंट्रल पार्क, सीलमपुर में हुई। पीड़ित सुभान अपने दोस्त मोहसिन के साथ पार्क में बैठा था, तभी अज्ञात युवकों के एक समूह ने किसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान, हमलावरों ने सुभान पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। मोहसिन ने तुरंत घायल सुभान को जेपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे आगे के इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सीलमपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई। सीलमपुर पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 109(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। पुलिस ने छह व्यक्तियों को पकड़े में सफलता हासिल की। जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है
1. अमन खान उर्फ अर्शू (21 वर्ष), पुत्र अख्तर खान, निवासी न्यू सीलमपुर, दिल्ली।
2. अफजल खान (18 वर्ष), पुत्र सलीमउद्दीन, निवासी न्यू..." सीलमपुर, दिल्ली।
3. अब्दुल मोमिन (18 वर्ष), पिता: अब्दुल नईम, निवासी: गौतमपुरी, दिल्ली।
4. शोएब मिर्जा (18 वर्ष), पिता: अमानत बेग, निवासी: न्यू सीलमपुर, दिल्ली।
5. दो CCL (कानून के साथ संघर्षरत किशोर), जिनकी उम्र लगभग 17 वर्ष है।


