आइची नागोया । भारत ने शूटिंग में दो और पदक जीत लिए हैं। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत प्रतियोगिता में रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, हिमांशु ढिल्लन ने रजत पदक जीता। स्पर्धा में रुद्रांक्ष 230.9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, हिमांशु ने 252.4 अंक हासिल किए। चीन के शेन लिहाओ ने एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
शेन ने 254.2 पॉइंट हासिल किए। इस एशियाड में भारत ने शूटिंग में अब तक पांच पदक जीत लिए हैं। रुद्रांक्ष और हिमांशु ने इससे पहले भारत को पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भी रजत दिलाया था। इनके तीसरे साथी पार्थ थे। वहीं, भारत महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भी रजत जीत चुका है। इसके अलावा इलावेनिल वलारिवान ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत जीता था। शूटिंग में गोल्ड का इंतजार जारी है। भारत भी अभी तक एक भी स्वर्ण नहीं जीत पाया है।


