आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश में चक्रवात मुरासु के प्रभाव से तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण बापटला में सूर्यलंका रोड के पास एक पेड़ उखड़कर गिर गया। एनडीआरएफ के जवान सड़क से गिरे हुए पेड़ को हटाने में जुटे हैं। वहीं, इलाके में कई जगहों पर पानी भरने की जानकारी भी सामने आई है।
आंध्र प्रदेश में चल रही तेज हवाएं
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने आज भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच नेल्लोर और नरसापुर के बीच, ओंगोल के पास दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार किया। इस दौरान तूफान की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि हवा के झोंकों की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।


