नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के रोहिणी जिले में एक गंभीर घटना सामने आई है। अमन विहार थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।


