आगरा । आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को छोटी-छोटी बात पर दंपती में विवाद हो रहा है। बात रिश्ते टूटने तक पहुंच जा रही है। शनिवार को थाना ताजगंज का एक मामला आया, जिसमें मोबाइल रिचार्ज न कराने पर पत्नी ने घर छोड़ दिया। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया था।


