मॉनसून सत्र की तैयारियां तेज
नई दिल्ली | 14 सितंबर से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है जिसको लेकर तैयारी तेजी से हो रही है। कोरोना काल मे होने वाला ये पहला संसद सत्र है इसलिए तैयारियां गंभीरता के साथ की जा रही हैं। मामले की जानकारी रखने वाले कुछ लोगों ने बताया है कि संसद में काम करने वाले सभी अधिकारियों की कोरोना जांच की जा रही है।
भारत के कड़े रुख से चीन पर पीछे हटने का दबाव बढ़ा
नई दिल्ली। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर भारत के सख्त और आक्रामक रुख अपनाने से चीन पर पीछे हटने का दबाव बढ़ रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी चीन के रक्षा मंत्री को स्पष्ट संकेत दे दिया है कि भारत चीन की नाजायज शर्त को नहीं मानेगा और उसे हर हाल में मई से पूर्व की यथास्थिति बहाल करनी होगी।
गर्भवती पत्नी को परीक्षा दिलाने के लिए 1200 KM स्कूटर चलाकर ग्वालियर पहुंचा धनंजय, अब फ्लाइट से होगी वापसी
गोड्डा। झारखंड का एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी को परीक्षा दिलाने के लिए झारखंड से मध्य प्रदेश के ग्वालियर तक के करीब 1200 किमी की दूरी स्कूटर से तय कर ली। अब उनकी वापसी के लिए उन्हें फ्लाइट की टिकट दी गई है।
राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन को करेंगे संबोधित
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर जारी एक बयान के मुताबिक शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे।
बिहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8 माओवादी समेत 10 गिरफ्तार
मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में शनिवार को आठ माओवादियों समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
लिफ्ट देने के बहाने दिल्ली की युवती से वृंदावन में गैंगरेप
वृंदावन | उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा तीन नामजद एवं दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
छह महीने बाद आम जनता के लिए खुली हजरत निजामुद्दीन दरगाह
नई दिल्ली | कोरोना महामारी के कारण बंद की गई दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन दरगाह करीब छह महीने बाद आज से आम जनता के लिए खुल गई। दरगाह आने वालों को सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
फर्जी लेन-देन में दिल्ली टॉप पर, दूसरे नंबर पर पटना
नई दिल्ली | आरबीआई की तरफ बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे साइबर हमलों की शिकायतों के बारे में भी पूछा गया। इस बारे में जवाब देते हुए बताया गया कि 1 जुलाई 2019 से 30 जून 2020 के दौरान अनाधिकृत इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर की 19,652 शिकायतें मिली हैं।
डेंगू के खिलाफ दिल्ली में शुरू हुआ 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान
नई दिल्ली | डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने आज 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' अभियान की शुरुआत की। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की।
देश में कोरोना के मामले 41 लाख के पार
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में हर सेकेंड में एक से अधिक नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामले 41 लाख के पार कर गए हैं।