कर्नाटक। के गदग में 15 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनकी पहचान सुलेमान और अल्ताफ के तौर पर की गई है।
पुलिस के अनुसार, सुलेमान ने दिसंबर में लड़की से दुष्कर्म किया था, जबकि अल्ताफ ने उसका वीडियो बनाया था। इस वीडियो के जरिए दोनों आरोपियों ने लड़की को ब्लैकमेल किया। यह घटना तब सामने आई, जब लड़की ने इसके बारे में अपने माता-पिता को बताया। उन्होंने नारेगल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
इस घटना पर बात करते हुए गदग के एसपी बीएस नेमागौड़ा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "31 जनवरी को नारेगल पुलिस स्टेशन में पॉक्सो का एक मामला दर्ज किया गया था। नाबालिग ने सुलेमान और अल्ताफ के खिलाफ मामला दर्ज कराई। लड़की सुलेमान को जानती थी। अल्ताफ ने आरोपी और सुलेमान का प्राइवेट वीडियो बनाया। यह जानने के बाद लड़की ने शिकायत दर्ज कराई। हमने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। यह सामूहिक दुष्कर्म नहीं है, लेकिन आरोपी ने पीड़िता और एक आरोपी के कुछ प्राइवेट वीडियो बनाया।"
भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने आरोपी को मारी पैर में गोली
कर्नाटक के बंगलूरू में हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने पैर में गोली मार दी। दरअसल, पुलिस उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कह रही थी, लेकिन उसने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया और भागने की कोशिश करने लगा। यह घटना शहर के बाहरी इलाके सरजापुर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े पांच बजे घटी।
पुलिस के अनुसार, 38 वर्षीय श्रीनिवास एक अन्य उपद्रवी शीटर वेंकटेश की हत्या में शामिल था, जिसकी 28 जनवरी की रात को हत्या कर दी गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "एक गुप्त सूचना के आधार पर, हमने जाल बिछाया और जब उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। उसने हमारी टीम पर हमला कर भागने की कोशिश की। उसे चेतावनी देने के लिए हमारे अधिकारियों ने हवा में गोली चलाई, लेकिन इसके बावजूद जब उसने भागने की कोशिश की तो उसे पैर में गोली मार दी गई।" आरोपी को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।