Rajmangal Times - विदेश

क्वीटो। इक्वाडोर में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने इक्वाडोर के तटीय गुयास क्षेत्र में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप की सूचना दी है। न्यूज एजेंसी एपी ने बताया कि भूकंप ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर गुआयाकिल के आसपास के क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। भूकंप से अब तक 13 लोगों की मौत होने की सूचना है। साथ ही घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

वाशिंगटन। कैलिफोर्निया के सैन डिएगो काउंटी में ब्लैक बीच के तट पर एक नाव पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई। सीएनएन ने अधिकारियों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। यह घटना रविवार को करीब 11:30 बजे हुई। मौके पर मछली पकड़ने वाली नाव पर सवार एक व्यक्ति ने 911 पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

वॉशिंगटन । लुफ्थांसा एयरलाइन के एक विमान को हवा में जोरदार झटका लगा, जिसके चलते विमान में सवार सात यात्री घायल हो गए। इसके बाद विमान की अमेरिका के वॉशिंगटन में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हैरानी की बात ये रही कि विमान से उतरने से पहले एयरलाइन ने सभी यात्रियों से घटना की तस्वीरें और वीडियो डिलीट करने को कहा। बता दें कि झटका लगने के बाद विमान में खाने पीने का सामान इधर उधर बिखर गया था।

हैम्बर्ग । जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक गिरजाघर में गोलीबारी की घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में सात लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने आशंका जताई गई है। हैम्बर्ग पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि अलस्टरडॉर्फ इलाके में स्थित यहोवा विटनेस चर्च (Jehovah's Witness) में गोलीबारी की यह घटना हुई।

नई दिल्ली । चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बन गए हैं। शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर जिनपिंग को चीन का अगला राष्ट्रपति चुन लिया गया। बता दें कि यह पहली बार है कि कोई नेता लगातार तीसरी बार देश का राष्ट्रपति चुना गया है। बीते साल अक्टूबर में चीन की पीपल्स पार्टी की सालाना नेशनल पीपल्स कांग्रेस का आयोजन किया गया था।

वॉशिंगटन। अमेरिकी सरकार ने सोमवार को कुछ वीजा आवेदनों के लिए प्रीमियम प्रोसेसिंग योजना शुरू की है। इससे अमेरिका आने के इच्छुक अंतरराष्ट्रीय छात्रों को फायदा मिलेगा। विज्ञान, तकनीक, प्रोद्यौगिकी और गणित (Science, Technology, Engineering, mathmatics (STEM)) की पढ़ाई करने अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों को भी इससे बड़ा फायदा होगा।

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क-नई दिल्ली अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में सवार एक यात्री ने नशे की हालत में अपने साथी यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना विमान संख्या AA292 में घटी। इस विमान ने न्यूयॉर्क से शुक्रवार रात 9:16 बजे उड़ान भरी थी और 14 घंटे 26 मिनट की उड़ान के बाद शनिवार रात 10:12 बजे यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर उतरी।

अमेरिका । अमेरिका की सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर (सांसद) ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भारत में दो साल से अमेरिकी राजदूत की अनुपस्थिति शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अगर एरिक गारसेट्टी के नाम को सीनेट से मंजूरी नहीं मिलती है तो हमें किसी अन्य समान रूप से योग्य व्यक्ति को भारत में राजदूत नियुक्त कर देना चाहिए। बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लॉस एंजेलेस के पूर्व मेयर एरिक गारसेट्टी को भारत में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्त किया है।

न्यूयॉर्क। अमेरिका से लेकर चीन तक और ब्रिटेन से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक हर कोई अपनी ऊर्जा की भूख मिटाने के लिए कोयले का इस्तेमाल कर रहा है। यह न केवल मौजूदा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी भारी पड़ रहा है। 2022 में रिकॉर्ड 36.8 गीगाटन कार्बन उत्सर्जन हुआ। साल 1900 से कार्बन उत्सर्जन का रिकॉर्ड रखना शुरू किया गया, तब से आज तक की यह सबसे बड़ी वृद्धि है।

लंदन। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने लंबे बाल और दाढ़ी वाले लुक में दिखने के बाद राहुल गांधी का नया लुक सामने आया है। यह लुक उन्होंने लंदन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही रखा है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही हैं, उनमें राहुल गांधी को छोटे बाल और ट्रिम्ड दाढ़ी-मूछों में देखा जा सकता है। राहुल यहां अपनी ट्रेडमार्क सफेद टी-शर्ट की जगह कोट-टाई में नजर आए।

Videos

नागाबाबा फाउंडेशन - गोपाल दिवस

ताजा ख़बरें

Go to top

© Rajmangal Associates P. Ltd.