दिल्ली । जहांगीर पुरी,मेट्रो अपार्टमेंट स्थित, शिव मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री अहीर दीपक चौधरी अपनी पत्नी सुश्री गायत्री दीपक चौधरी,निगम पार्षद बादली शामिल हुए।
सुन्दर काण्ड के पाठ के उपरांत श्री दीपक जी नें शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा किये गये आयोजन की भूरी भूरी प्रशंशा की और आधे अधूरे बने मंदिर के निर्माण करने और लीगल तरीके से जमीन अल्लोत्मेंट कराने का आश्वासन भी दिया।
श्री दीपक जी नें मंदिर की प्रधान कंचन गुप्ता जी को कहा की जमीन अलॉटमेंट के बाबत,DDA में चल रही कार्यवाही की विस्तृत जानकारी उनको दी जाए ताकि वह सांसद महोदय से भी मदद लें.।
कार्यक्रम में पूर्व निगम पार्षद व चेयरमैन सिविल लाइन्स ज़ोन श्री सुरिंदर खरब, भाजपा के नेता श्री अखिलेश गुप्ता,सुश्री रेखा दुबे, श्री राजेश गुप्ता सहित RWA के भाजपा मण्डल कोषाध्यक्ष श्री विशाल गुप्ता। मेट्रो अपार्टमेंट प्रधान रहे श्री परमजीत जी। सीनियर सिटीजन संस्था से श्री जी सी मिश्रा व सरदार गुरबचन सिंह जी और हम सब के साथ रहने वाले श्री कलसी जी नें भाग लिया।
कार्यक्रम की सफलता खचाखच भरा मंदिर का भवन और बाहर का आंगन स्वम कह रहा था मंदिर पर बाबा की भरपूर कृपा है।


