नई दिल्ली । दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में छाती में दर्द होने पर इलाज करवाने गई 38 साल की महिला के साथ आयुर्वेदिक डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने उसके कूल्हे पर दो इंजेक्शन लगाकर उसे सुन्न कर दिया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया और उसकी शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।
38 साल की पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ नजफगढ़ इलाके में रहती है। वह शादीशुदा है, लेकिन अपने पति और दो बच्चों से तीन साल से अलग रह रही है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अक्तूबर को सर्दी जुकाम होने की वजह से उसकी छाती में दर्द हो रहा था। उसकी एक सहेली ने उसे आयुर्वेदिक डॉक्टर रामफल के पास जाने की सलाह दी। छह महीना पहले भी वह डॉक्टर की दुकान से दवाइयां ली थीं। 24 अक्तूबर को वह स्कूटी से डॉक्टर के पास गई। डॉक्टर ने उसे दवा दी और आराम नहीं होने पर दोपहर में आने के लिए कहा। दवा खाने से उसे आराम नहीं मिला। वह करीब ढ़ाई बजे दोबारा डॉक्टर के पास गई।
वहां पर दो महिला पहले से मौजूद थी। जिन्हें दवा देकर डॉक्टर ने पीड़िता से आराम होने की बात पूछी। आराम नहीं होने की बात कहने पर डॉक्टर ने उसके कूल्हे पर दो इंजेक्शन लगाई। जिससे कूल्हा सुन्न हो गया। उसके बाद आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह वहां से सीधे अपनी सहेली के पास पहुंची। उसने सहेली को सारी बात बताई। सहेली ने उसे थाने में शिकायत करने के लिए कहा। वह वहां से थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।