नई दिल्ली । समयपुर बादली इलाके में अलग-अलग मामलों में एक महिला समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई। पहले मामले में मृतक की पत्नी के दो बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि महिला ने मृतक से दूसरी शादी की थी। इससे पहले पति के उसके दोनों बेटे खुश नहीं थे। वहीं, दूसरे मामले की छानबीन करते हुए महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में पति ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटी गायब हो गई है। इससे दंपत्ति में झगड़ा होता था। बृहस्पतिवार झगड़े के दौरान पति ने पत्नी की हत्या की दी।
शुक्रवार सुबह पुलिस को समयपुर बादली स्थित डीएसआईडीसी पार्क में एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पास के अस्पताल में लेकर गई। उसके सिर पर गंभीर चोट थे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त चंदन झा (35) के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि चंदन ने रिमी नाम की महिला से शादी की थी। रिमी की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली शादी से दो बेटे ऋतिक और रौनक हैं। दोनों अपनी मां के साथ चंदन के रिश्ते से नाखुश थे। उन लोगों ने चंदन की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।