दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजों में हिमाचल की लड़कियों ने मारी बाजी
- Rohit Mehra
- देश

शिमला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के शुक्रवार को जारी हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजों में हिमाचल प्रदेश की लड़कियों ने बाजी मारी है। प्रदेश के लड़कों के मुकाबले लड़कियों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। दसवीं कक्षा का हिमाचल प्रदेश का परिणाम 96.56% और बारहवीं का 93.54% रहा। पंचकूला जोन की दोनों कक्षाओं में हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थी हरियाणा से अव्वल रहे।
बारहवीं की परीक्षा में पंचकूला जोन का पास प्रतिशत 86.97 रहा। इसमें हिमाचल प्रदेश का 93.54, जबकि हरियाणा का परिणाम 86.48% रहा।
हिमाचल में 5,601 लड़कों में से 5,132 पास हुए, जबकि 4,912 लड़कियों में से 4,702 पास हुईं। हरियाणा में 82.85% लड़के पास हुए, जबकि 91.64 लड़कियां पास हुईं। हिमाचल में 91.63 लड़के और 95.72% लड़कियां पास हुईं हैं। दसवीं कक्षा के परिणामों में पंचकूला जोन का कुल पास प्रतिशत 92.34 रहा। जोन की परीक्षा में कुल 1,75,364 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 1,74,323 ने परीक्षा दी। कक्षा 10वीं में डीएवी स्कूल न्यू शिमला की अनन्या चौधरी ने 98.60 फीसदी अंक व 12वीं कक्षा कला संकाय में पाइनग्रोव स्कूल सोलन की इर्तिका परवेज 98.02 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
1,60,969 ने परीक्षा पास की है। इसमें हरियाणा का पास प्रतिशत 91.91, जबकि हिमाचल का 96.56% रहा। हिमाचल में 9,016 लड़कों में से 8,628 पास हुए, जबकि 7,115 लड़कियों में से 6,948 पास हुईं।
हिमाचल में 95.70 लड़के, 97.65% लड़कियां पास हुईं। सरकारी स्कूलों के 8,246 लड़कों में 4,514 पास हुए, जबकि लड़कियों में 3,685 में 2,483 पास हुईं। पास प्रतिशत 58.65% है।
प्राइवेट स्कूलों के 91,210 लड़कों में से 85,098 पास हुए, 64,855 लड़कियों में से 62,608 पास हुईं। पास प्रतिशत 92.27 है। जेएनवी में 2,423 में से 2,421 विद्यार्थी पास हुए। पास प्रतिशत 99.92% रहा है। इसमें 1,257 लड़कों में से 1,255 पास हुए हैं। 1,166 में 1,166 छात्राएं पास हुईं।
तिब्बतन स्कूल के 67 विद्यार्थियों में 60 पास रहे। केंद्रीय विद्यालय में 3,837 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 3,785 पास हुए। रिजल्ट 98.64% रहा है।