- Rohit Mehra
- मनोरंजन
दिग्गज म्यूजिक कंपोजर राज-कोटी की जोड़ी के राज का आज शाम (21 मई) हैदराबाद में निधन हो गया। उनका असली नाम थोटकुरा सोमराजू (राज) था। वह 68 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से वह अचानक वॉशरूम में फिसलकर गिर गए। वह प्रसिद्ध तेलुगू संगीतकार टीवी राजू के बेटे थे। राज ने संगीतकार कोटि के साथ एक टीम बनाई और टॉलीवुड में कई फिल्मों में हिट संगीत दिया।
- Rohit Mehra
- मनोरंजन
मशहूर एक्टर, कॉमेडियन और डायरेक्टर सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। अभिनेता का आज तड़के निधन हो गया। एक्टर के यूं अचानक निधन से हर कोई हैरान है। बता दें कि एक्टर का शव गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है। पोस्टमार्टम के बाद शव को मुंबई ले जाया जाएगा। बता दें कि सतीश कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका हैं।
- Rohit Mehra
- मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को लेकर एक चिंताजनक खबर आ रही है। एक्टर की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हुई है। किंग खान के मुंबई के बांद्रा में बने घर मन्नत में दो अजनबी शख्स दाखिल हो गए। यह मामला गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरत निवासी दो शख्स सुरक्षा गार्ड्स को चकमा देकर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए।
- Rohit Mehra
- मनोरंजन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे और जिंदगी भर का साथ निभाने की कसमें लेकर एक-दूसरे के हो जाएंगे। राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में आज से प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। ऐसे में हम आपको दोनों की शादी से जुड़ा हर अपडेट बता रहे हैं।
- Rohit Mehra
- मनोरंजन
सिनेमाघरों में बीते हफ्ते रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने आगामी सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस गणित बिगाड़ कर रख दिया है। जहां आज सिनेमाघरों में नई फिल्में दस्तक देने जा रही हैं, वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि 'पठान' की रफ्तार को रोक पाना बहुत ही मुश्किल साबित हो सकता है। 'पठान' के साथ अभी तक टकराने वाली फिल्मों का हाल अब बॉक्स ऑफिस पर बेहाल हो चला है।
- Rohit Mehra
- मनोरंजन
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। अभिनेत्री ने जब से अपनी बेटी मालती मैरी के जन्म की घोषणा की थी, तभी से फैंस उनकी नन्ही परी की झलक पाने के लिए बेताब थे। जन्म के बाद से ही अभिनेत्री मालती के साथ तस्वीरें साझा करती थीं, लेकिन कभी उनका चेहरा नहीं दिखाया था। वहीं, अब पहली बार प्रियंका ने बेटी मालती का चेहरा दिखाया है।
- Rohit Mehra
- मनोरंजन
सिंगिंग रियलिटी शो 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9' को उसका विनर मिल गया है। इस सीजन नीति मोहन, अनु मलिक और शंकर महादेवन जैसे जजों के पैनल ने यंग सिंगिंग सेंसेशन्स का मार्गदर्शन किया, तो भारती सिंह शो को होस्ट करती नजर आई थीं। वहीं, अब तीन महीने के बाद शो की ट्रॉफी को नौ साल की जेटशेन डोहना लामा ने अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही उन्हें 10 लाख रुपये भी मिले हैं।
- Rohit Mehra
- मनोरंजन
शुक्रवार का दिन आते ही दर्शक नई फिल्मों का इंतजार करने लग जाते हैं। पिछले दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई दृश्यम 2 और भेड़िया की अच्छी शुरुआत के बाद दर्शक ऐसी ही फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। जाते हुए साल के साथ दोनों फिल्मों के अच्छे कलेक्शन के बाद मेकर्स को भी अब उम्मीद जगी है। वहीं दृश्यम 2 की बात करें तो ये फिल्म बेहद शानदार कलेक्शन कर रही है।
- Rohit Mehra
- मनोरंजन
अभिनेता आमिर खान अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। अपनी फिल्मों और एक्टिंग के अलावा आमिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर आमिर खान चर्चा में हैं। हाल ही में आमिर खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह कहीं घूमने निकले हैं। दिलचस्प बात यह है कि एयरपोर्ट पर आमिर अकेले नहीं दिखे, बल्कि उनके साथ एक्स-वाइफ किरण राव और बेटा आजाद भी साथ नजर आए।
- Rohit Mehra
- मनोरंजन
साउथ सुपरस्टार कमल हासन की तबीयत बिगड़ गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बुधवार को कमल हासन को तेज बुखार आया था, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने जांच के बाद अभिनेता को अगले कुछ दिनों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। हालांकि, अभी तक कमल हासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।