नई दिल्ली । इन दिनों तापमान बढ़ने से दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। अगले सप्ताह से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना है। दिल्ली में 20 से 25 अप्रैल के बीच मौसम ज्यादातर गर्म और शुष्क रहने की आशंका है।
नई दिल्ली । इन दिनों तापमान बढ़ने से दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। अगले सप्ताह से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना है। दिल्ली में 20 से 25 अप्रैल के बीच मौसम ज्यादातर गर्म और शुष्क रहने की आशंका है।
नई दिल्ली । मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके के एक कमरे में महिला का शव मिला। मृतका की शिनाख्त अल्मोड़ा, उत्तराखंड निवासी तान्या (19) के रूप में हुई है। वारदात के बाद से महिला का पति फिरोजाबाद, यूपी निवासी शंभु यादव (23) फरार बताया जा रहा है।
नई दिल्ली । दिल्ली सरकार ने सेमीकंडक्टर पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। इसका मकसद दिल्ली को चिप डिजाइन, रिसर्च, पैकेजिंग और हाईटेक उद्योगों का बड़ा केंद्र बनाना है। इससे तकनीक के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नौकरियों के अवसर मिलेंगे जिससे युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खुलेंगे।
नई दिल्ली । राजधानी में सरकारी वाहनों की लापरवाही से प्रदूषण बढ़ने का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में दाखिल रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार की कई गाड़ियां बिना वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी) के सड़कों पर दौड़ रही हैं।
बरेली । बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव कांधरपुर निवासी सत्यम शर्मा की पत्नी बरखा का शव रविवार दोपहर कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। मृतका के मायके वालों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
आगरा । आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र के कारोबारी ने पुराने संबंधों का हवाला देकर और एक परिचित की गारंटी पर हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के 35 से ज्यादा लोगों से 630 किलो चांदी उधार ले ली। तकादा करने पर आरोपी पहले टालमटोल करता रहा। इसके बाद परिवार समेत घर खाली कर भाग गया।
ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना ने ईरानी-झंडे वाले टैंकर को जब्त कर लिया है। इस घटना के बाद ईरान की सेना ने त्वरित प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है। ईरान के सरकारी चैनल पर जारी बयान में इस कार्रवाई को युद्धविराम समझौते का उल्लंघन और समुद्र में डकैती जैसा कृत्य बताया गया।
अहमदाबाद । अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता लेने के प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर इन्हें ठुकरा दिया। राशिद ने यह बात अपनी किताब 'राशिद खान: फ्रॉम स्ट्रीट्स टू स्टारडम' में साझा की है।
छतरपुर। छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फिरंगी पछाड़ इलाके में स्थित लक्ष्मी मंदिर के पीछे एक नमकीन गोदाम में रविवार रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोदाम उसकी चपेट में आ गया।
दिल्ली । यमुनापार में मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। आलम यह है कि रात तो दूर, दिन में भी लोगों को मच्छर काट रहे हैं। लोगों का घरों में बैठना दूभर हो गया है। मच्छर काटने से लोगों के शरीर पर लाल रंग के निशान हो गए हैं।
नई दिल्ली । दिल्ली के छावला के श्याम विहार इलाके में एक मकान पर गोलीबारी करने आए दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गोलीबारी के दौरान गैंगस्टर विकास लगरपुरिया गैंग के एक सदस्य रॉकी के पैर में गोली लगी है। दूसरे बदमाश की पहचान सुमित के रूप में हुई है।
कानपुर । कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित विराटनगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रविवार सुबह मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी पिता ने अपनी ही दो सगी जुड़वां बेटियों (11) की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।