नोएडा । ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान बढ़े कर्ज के बोझ से परेशान भंगेल गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने रविवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोंडा के बलमत्थर गांव निवासी गणेश सिंह के रूप में हुई है।
नोएडा । ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान बढ़े कर्ज के बोझ से परेशान भंगेल गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने रविवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोंडा के बलमत्थर गांव निवासी गणेश सिंह के रूप में हुई है।
मनीला। दक्षिणी फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी है। क्षेत्रीय पुलिस की प्रवक्ता मेजर शेलामी चांग ने कहा कि पुलिस बल स्कूल कैंपस को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह तुरंत कोई और जानकारी नहीं दे सकीं।
भिंड । भिंड-ग्वालियर रोड पर छीमका गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।
महान पार्श्वगायक, अभिनेता और बहुमुखी प्रतिभा के धनी किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर प्रातिभा दर्पण की ओर से “द लीजेंड्स इवनिंग ऑफ किशोर दा” का भव्य आयोजन किया गया।
नई दिल्ली । दिल्ली मेट्रो के साकेत स्टेशन पर एक महिला यात्री की बिना अनुमति तस्वीरें खींचने के मामले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सख्त कदम उठाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीआईएसएफ ने आरोपी सहायक उपनिरीक्षक (एएसाई) ए.के. सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मामले की उच्च स्तरीय विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर दिल्ली में उनके नाम पर 100 ‘अटल कैंटीन’ खोलने का संकल्प लिया गया था।
दिल्ली । राजधानी दिल्ली के प्रेम नगर थाना इलाके में खाली प्लॉट में भरे बारिश के पानी में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त हिमांशु पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
नोएडा । नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और इलाज की व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल के पांचवें फ्लोर पर तैनात सुरक्षा गार्ड की ओर से स्टाफ नर्स की मौजूदगी में मरीजों के लिए सिरिंज में दवा भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
लखनऊ । आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे को चौड़ा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिल गई है। अनुमति न मिलने से इस हाईवे के पैकेज-2 के 37 किमी हिस्से का काम रुका हुआ था। अब इस पर सितंबर में काम शुरू हो जाएगा।
नई दिल्ली । देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है और इसके कारण कहीं बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं तो कहीं भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में भारी बारिश के बाद नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।
नागपंचमी हिन्दू धर्म का एक विशेष और आस्था से जुड़ा पर्व है, जो श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन नाग देवता की आराधना और उनसे कृपा प्राप्त करने का अवसर होता है। मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से कालसर्प दोष, सर्प भय और सर्पदंश जैसी बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
लखनऊ । लखनऊ के पारा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार सुबह विद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मूसलाधार बारिश की परवाह किए बिना 'जेन अल्फा' की ये छात्राएं करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलकर दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर पहुंचीं और सड़क पर धरने पर बैठ गईं।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।