नई दिल्ली । उत्तरी दिल्ली में 40 लाख रुपये की लूट की एक सनसनीखेज घटना का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि यह लूट किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि पीड़ित कारोबारी के नौकर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी।


